• Mon. Mar 2nd, 2026

_प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य व्यवहार के लिए स्मृतियों में रहेंगे मनमोहन: बिरला

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 28, 2024

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गुरुवार को दुख जताया और कहा कि वह प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए सदैव स्मृतियों में रहेंगे. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह 92 साल के थे. बिरला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए वह सदैव स्मृतियों में रहेंगे. एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की. उन्होंने कहा कि पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, तथा शोकसंतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *