• Mon. Mar 2nd, 2026

मनमोहन सिंह के पांच दशक के करियर की एक झलक

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 28, 2024

 

आर्थिक सुधारों के जनक और दस वर्ष तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. पेश है नौकरशाही और राजनीति में उनके पांच दशक के करियर की एक झलक.

 

1954: पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की.

 

1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकॉनमिक्स ट्रिपोस (तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम).

 

1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल.

 

1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए.

 

1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए.

 

1980-82: योजना आयोग के सदस्य.

 

1982-1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर.

 

1985-87: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया.

 

1987-90: जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव.

 

1990: आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए.

 

1991: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए.

 

1991: असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर से चुने गए.

 

1991-96: पी वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री.

 

1998-2004: राज्यसभा में विपक्ष के नेता.

 

2004-2014: भारत के प्रधानमंत्री.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *