• Wed. Apr 1st, 2026

बीसीसीएल रैयतो की जमीन पर जबरन ओबी डंप कर रही है, मनमानी ओर गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे: पूर्णिमा नीरज सिंह

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024

 

रिपोर्ट:- सुरज कुमार

crescent ad

झरिया: भाकपा माले और इडी गठबंधन की ओर से सुरूंगा बड़ा तालाब के समीप मैदान में सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह सहित कई नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुरुषों की अपेक्षा ग्रामीण महिलाएं भी काफी संख्या में सभा स्थल पहुंची थी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि आपकी जमीन ओर घर की लड़ाई है जरूरत पड़ेगा तो आपको लड़ना भी होगा। इस लड़ाई हम आपके साथ हैं आपकी रैयती जमीन को हड़पने का किसी का अधिकार नहीं है। अगर बीसीसीएल प्रबंधन आपके जमीन पर जबरन ओबी डंप करवा रहा है तो यह गलत है। हर लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का काम करेंगे। ये लोग आपके बीच में आएंगे नौकरी देने की बात कह कर आपके आशियाना को उजाड़ देगा। इनके बातों को भरोसा नहीं करना है। आपका साथ रहा तो न काम चलने देंगे न इसकी मनमानी करने देंगे। बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि आपलोगों एक होने की जरूरत है। आपके इस आंदोलन में साथ हु अगर आपका साथ रहा तो रास्ता भी चालू होगा और ओबी डंप भी बंद होगा। अगर रात के अंधेरों में अगर ओबी डंप करेगा तो उसका उत्पादन ओर डिस्पैच पूरी तरह से ठप कर देंगे। हक की लड़ाई लड़ने की बात हो तो बाद में देखेंगे सामने कौन है। प्रोजेक्ट को पूरी तरह से ठप कर देंगे। अध्यक्षता विनोद कालिंदी एवं संचालन गोपाल बाउरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरूंगा मौजा नंबर 155 के रैयतो की डेढ़ सौ एकड़ जमीन जबरन ओबी गिराकर हड़पा गया है उसका मुआवजा व नियोजन दिया जाए। तथा शेष बचे जमीन, आवास, घर, कुआ,तालाब, सड़क आदि पर ओबी डंपिंग करने पर रोक लगाई जाए। इन सारे समस्याओं को लेकर जल्द ही लोदना क्षेत्र का चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

बाइट: पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *