• Sat. Apr 4th, 2026

जुगीतोपा एवं काशीडीह गांव में तालाब के किनारे मिला युवक का शव, उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा थाना अंतर्गत बेनागोडिंया पंचायत के जुगीतोपा एवं काशीडीह गांव में तालाब के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया.

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उसी गांव के किशन दास नामक व्यक्ति का है।

 

उनकी मां काजोलीवाला दासी ने बताया की उसके लड़के को उन्ही के गांव के गणेश डेंडीया, रंजीत डेंडीया, भागाबांध के दिनेश दां एवं नीलकंठ नंदी एवं दो अज्ञात व्यक्ति कल रात में घर से बुलाकर ले गया था। उन लोगों ने ही मेरे पुत्र की हत्या अन्यत्र ले जाकर कर दी है और शव को यहां लाकर फेंक दिया है।

 

सुबह 8 बजे सुचना मिला की उनके बेटा का शव तालाब किनारे पड़ा हुआ है। परिवार के लोग हत्या का आशंका जता रहे है। इधर बताते चले की मृतक उस परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था. मृतक की तीन छोटी छोटी पुत्रियां है।

 

अब इनका परिवार कैसे चलेगा, ये लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। खबर मिलने तक पुलिस सभी आरोपियों के घर जाकर तलाशी चला रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *