
बीकानेर : जिले में मंगलवार को एसीबी की स्पेशल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा से संबंधित कामकाज को लेकर 7 लाख रुपए जब्त किए हैं. हालांकि, यह राशि किसे दी जानी थी, इसे लेकर अभी जांच जारी है.

बीकानेर एसीबी की स्पेशल यूनिट के एडिशनल एसपी आशीष कुमार ने बताया कि अजमेर की माइक्रो कंपनी, जो विश्वविद्यालय में परीक्षा से जुड़े कामकाज के टेंडर लेती है, उसके प्रतिनिधि मनोज कुमार से 7 लाख रुपए विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में जब्त किए गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित मनोज कुमार ने पूछताछ में कहा कि यह राशि किसी कर्मचारी को देने के लिए लाई गई थी. फिलहाल एसीबी इस मामले की जांच कर रही है.

देने से पहले पकड़ा गया : आशीष कुमार ने बताया कि सूत्रों से एसीबी को विश्वविद्यालय में रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिली थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पैसे देने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया. हालांकि, अभी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है जिसे यह पैसे दिए जाने थे. एसीबी की इस अचानक कार्रवाई से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया. परीक्षा भवन को सील कर दिया गया और किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. फिलहाल एसीबी ने राशि जब्त कर ली है और जांच जारी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
