• Thu. Mar 12th, 2026

एनटीपीसी पकरी बरवाडी के सौजन्य से पंचायत भवन, कंडाबेर में कंबल का वितरण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

 

 

बड़कागांव:एनएमएल पकरी बरवाडीह के सौजन्य से पंचायत भवन, कंडाबेर में कुल 300 कंबल बांटे गए। पकरी बरवाडीह सामुदायिक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी सिलसिले में वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल वितरित किए गए। परियोजना प्रमुख फ़ैज तैय्यब ने सामुदायिक विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों को सलाह दी है कि वे जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के प्रयास में निरंतर सक्रिय रहें। इसी के परिणामस्वरूप हम सामाजिक विकास विभाग के द्वारा कंबल वितरित किए गए। कंडाबेर पंचायत भवन में जब वृद्ध पुरुष और महिलाओं को कंबल प्राप्त हुए, तो वे अत्यंत खुश हुए और उन्होंने एन.टी.पी.सी. से अनुरोध किया कि आगे भी इस तरह की मदद जारी रखी जाए। इस कार्यक्रम में कंडाबेर नॉर्थ वेस्ट पंचायत के मुखिया दिनेश साव और एनएमएल पकरी बरवाडीह के सी.एस.आर. विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक के साथ-साथ सामुदायिक विकास की टीम भी उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *