
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को हुरहुरु क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय निवासियों ने विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनता से संवाद के दौरान विधायक ने क्षेत्र में गली, नाली, जल निकासी, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों में राहत और विश्वास का माहौल बना। इसके अलावा, विधायक श्री प्रसाद ने विकास कार्यों पर चर्चा किया,अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्थानीय निवासियों से कहा की मैं यहां सिर्फ आपकी समस्याओं को सुनने नहीं, बल्कि उनका समाधान सुनिश्चित करने आया हूं। आपकी हर समस्या मेरी समस्या है, और इसे हल करना मेरा कर्तव्य है। जनता ने विधायक की सक्रियता और क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को तेज किया जाएगा और आने वाले समय में हुरहुरु को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
