• Tue. Mar 10th, 2026

जैक एंड जिल स्कूल, सिंघानी का 15वां वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

जैक एंड जिल स्कूल, सिंघानी ने अपने 15वें वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया। इस खास मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के मनमोहक नृत्य और नाटकों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा, जैक एंड जिल स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दे रहा है। बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह मंच उन्हें आत्मविश्वास और कौशल विकसित करने का अवसर देता है। उन्होंने आगे कहा मैं विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना करता हूं, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। समाज को ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है, जो नई पीढ़ी को ज्ञान और संस्कारों से परिपूर्ण करें।

श्री प्रसाद ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और कौशल के प्रति समर्पित रहें और हमेशा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को उनके समर्पण और प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों,अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान केंद्रित करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *