• Tue. Mar 10th, 2026

मान्जिनीज केक शॉप “टाइमलाइन एंटरप्राइजेज” का भव्य उद्घाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

हजारीबाग शहर के मटवारी क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित मान्जिनीज केक शॉप के नए शोरूम टाइमलाइन एंटरप्राइजेज का मंगलवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस शुभ अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके कर-कमलों द्वारा उद्घाटन संपन्न हुआ। टाइमलाइन एंटरप्राइजेज शोरूम में बेकरी उत्पादों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें उच्च गुणवत्ता के ताजे केक, ब्रेड, कुकीज, पेस्ट्री, और विशेष अवसरों के लिए कस्टमाइज्ड केक शामिल हैं। शोरूम के संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किए गए केक उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की मान्जिनीज केक शॉप जैसे प्रतिष्ठान हमारे शहर की व्यापारिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देते हैं। यह शोरूम न केवल स्वाद और गुणवत्ता का प्रतीक बनेगा, बल्कि शहर में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। इस उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की सराहना की।

 

*स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा*

 

टाइमलाइन एंटरप्राइजेज” का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन बेकरी उत्पाद प्रदान करना है। साथ ही, इस पहल से शहर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *