• Thu. Jul 23rd, 2026

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक) का चट्टीबारियातू परियोजना को लेकर कमिटी का गठन!!  

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 23, 2024
crescent ad

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : चट्टीबारियातू परियोजना में रोजगार से जुड़े विस्थापित प्रभावित लोगों ने मजदूर यूनियन का गठन अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के तत्वाधान में किया! बैठक की अध्यक्षता सतीश सिंह ने किया! संचालन कुलदीप साव ने किया! बैठक में यूनियन के महामंत्री सतीश सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए! बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार एवं कमिटी का गठन करने को लेकर चर्चा हुआ! जिसमें कमिटी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप साव एवं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए शंभु गुप्ता सचिव कामेश्वर महतो कोषाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता संगठन मंत्री रामकुमार साहू सहसंगठन मंत्री अमन कुमार सिंह के अलावे 18 कार्यकारिणी सदस्य का चयन सर्वसम्मति से किया गया! यूनियन के महामंत्री सतीश सिंहा ने कहा कि ग्रामीणों एवं विस्थापित कामगारों की हो रही समस्या को लेकर यूनियन में वृहद तरीके से लड़ाई लड़नें के लिए कमरकश ली है!आगे उन्होंने कहा कि यूनियन का गठन कर लिया गया है! विस्थापित मजदूरों एवं ग्रामीणों को हक एवं उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लडी जाएगी! इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार सोनी शंभु गुप्ता अवधेश कुमार गुप्ता बैजनाथ महतो अरविंद कुमार सिंह रामाधार सिंह सचिन कुमार राम प्रकाश कुमार गुप्ता कुलदीप साव सुरेश कुमार साव अमन कुमार सिंह प्रिंस कुमार गुप्ता अंकित कुमार गुप्ता रोहित गुप्ता पुवान महतो रामचंद्र महतो,सुरेश महतो छकन महतो दिनेश महतो भोला शर्मा कुलदीप महतो कौलेश्वर प्रसाद राजेंद्र साव सनी कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *