• Tue. Mar 10th, 2026

बड़कागांव पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को भेजा जेल। 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 22, 2024

 

बड़कागांव: बड़कागांव पुलिस द्वारा 5.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ खरीद बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि एक व्यक्ति फरार हो

गया। गिरफ्तार व्यक्ति से ब्राउन शुगर के अलावा नगद 3500 एवं एक मोबाइल भी जप्त किया गया। इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 21 दिसंबर 2024 को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बड़कागांव प्रेमनगर छोटकी बर के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री किया जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार मेरे निर्देशन में बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर घटनास्थल पर पुलिस के टीम पहुंची। पुलिस की टीम को देखकर दो लड़के भागने का प्रयास किया जिसमें एक लड़का को पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया तथा एक लड़का भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पूछे जाने पर किशोर कुमार, पिता स्वर्गीय अविनाश महतो ग्राम प्रेम नगर, बड़कागांव, जिला हजारीबाग बताया गया गिरफ्तार व्यक्ति ने भागे हुए लड़के का नाम पूछे जाने पर रहीस महतो, पिता मोहन महतो ग्राम सूर्य मंदिर हरधराबागी थाना बड़कागांव बताया गया। पकड़े गए लड़का का तलाशी करने पर 5.1 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ,3500 रुपया नगद एवं एक मोबाइल बरामद किया गया जिसे आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, पुलिस अवर निरीक्षक इंद्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल एवं आशीष भगत उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *