• Sun. Mar 8th, 2026

बाइक सवार उचक्के ने युवती से मोबाइल की छीनतई, तीन दिनों में दूसरी घटना

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

बड़कागांव:बड़कागांव प्रखंड में थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बड़कागांव मुख्य चौक स्थित प्रभात होटल के पास एक युवती के हाथ से उचक्के ने मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ढेंगा कदमाडीह ग्राम निवासी रिंकी कुमारी ने बताई की 1 बजाकर 55 मिनट के समय मैं प्रभात होटल के पास मोबाइल से बात कर रही थी। इसी दरमियान काला रंग की अपाची बाइक में सवार तीन लोग थे बीच में बैठे उचक्के ने मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जब तक हल्ला करती तब तक तेज गति से बाइक से तीनों भाग गए। वही इसकी जानकारी एसडीपीओ पवन कुमार और बड़कागांव थाना प्रभारी को दी गई है। मामले की छानबीन व उचक्के को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है । बताते चलें कि विगत तीन दिनों में बड़कागांव मुख्य चौक से महिलाओं की हाथ से मोबाइल छीनतई की यह दूसरी घटना घटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *