• Sun. Mar 8th, 2026

एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार ने मोबाइल छिनतई घटना का किया उद्भेदन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

बड़कागांव: बड़कागांव में पिछले दिनों महिला के हाथ से मोबाइल छिनकर कर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से फरार हो गया था जिसको लेकर पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन दिया था जिसके आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 308/24 भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार के आदेशानुसार कांड के उद्भेदन के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी व डाडीकला ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के निर्देशानुसार गुप्त सूचना एंव तकनीकी साक्ष्य के सहयोग से कांड के अप्राथमिक अभियुक्त ज़ुबैर अंसारी पिता फारूक अंसारी ग्राम डाडीकला सहायक थाना डाडीकला ओपी जिला हजारीबाग को सोनबरसा स्थित एनटीपीसी ग्राउंड से पकड़ा गया और विधिवत तलाशी लिया गया इस क्रम में पीड़िता से छीना भीभों कंपनी का मोबाइल फोन एंव घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH,-02BF-7326 बरामद कर जप्त किया गया और अप्राथमिक अभियुक्त ज़ुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *