• Sun. Mar 8th, 2026

जमशेदपुर में श्याम गुणगान मंडल का 17वां शरद ऋतु महोत्सव 25-26 दिसंबर को

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

श्याम गुणगान मंडल जुगसलाई द्वारा दो दिवसीय 17वां शरद ऋतु महोत्सव का आयोजन आगामी 25 और 26 दिसंबर को किया जा रहा है। इस महोत्सव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र धूत की अध्यक्षता में श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

उन्होंने बताया कि भजनों की अमृत वर्षा हेतु राजस्थानी धमाल के लिए प्रसिद्ध गायक कोलकाता से विवेक शर्मा उर्फ जीतू और संबलपुर की निशा बेरीवाल को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही लौहनगरी के भजन गायक अशोक आगीवाल और महावीर अग्रवाल बाबा दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे।

 

इसके अलावा 25 दिसंबर की दोपहर 3.15 बजे से श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर से निशान यात्रा निकलेगी, जो मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बैकुंठ सात धाम मंदिर जाएगी। इसके साथ ही बाबा श्याम की पालकी, मनमोहक झांकी, बैंड बाजा, 351 निशान, धमाल की अमृत वर्षा इस निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *