• Sat. Mar 7th, 2026

सातों प्रखंडों के कुल 59 पंचायतों में 76 खेल मैदान का मुख्यमंत्री के द्वारा एक साथ वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से गुरुवार को कार्यारम्भ।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

 

 

लखीसराय – सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में खेल कूद को प्रोत्साहित करने एवं बढ़ावा देेने के उद्देश्य से मनरेगा अन्तर्गत जिला के सभी सातों प्रखंडों के कुल 59 पंचायतों में 76 खेल मैदान का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के द्वारा एक साथ वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से गुरुवार को कार्यारम्भ किया गया, जिसकी कुल अनुमानित लागत 727.51 लाख रूपये है। इस अवसर पर सभी 59 पंचायतों में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय मनरेगा पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित रहकर कार्यारम्भ कराया गया। साथ ही योजना स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की भारी उपस्थिति रहे। गौरतलब है कि जिले के तीन बडे मैदान हैं जिसका क्षेत्रफल 4 एकड़ तक है जिसमें जनन के कुंदर हलसी के साढमाफ एवं रामगढ़ प्रखंड के पंचायत में स्थित है इसके अतिरिक्त 46 मध्य मैदान जिसका क्षेत्रफल एक एकड़ से डेढ़ एकड़ तक है तथा 27 छोटे खेल मैदान है। जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने खेल खेल मैदानों का शुभारंभ किया। चानन प्रखंड के अंतर्गत कुंदर पंचायत में रेवटा हाई स्कूल में खेल मैदान निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 994230/-रुपए का चार खेल मैदान हैं। जिसमें गोपालपुर,कुंदर शामिल हैं। सभी खेल मैदानों में बैडमिंटन, बॉलीवॉल, बास्केट बॉल एवं रनिग ट्रेक की सुविधा है तथा बड़े खेल मैदानों मेें उॅची कूद, लम्बी कूद इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार द्वारा कार्यारम्भ कार्यक्रम में जिलास्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रभारी जिलाधिकारी मिथिलेशमिश्र, निर्देशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, मनरेगा भी जुड़े हुए थे। प्रभारी डीएम ने कहा कि जिले वासियों के लिए निश्चित रूप से गौरवशाली दिन है, जब एक साथ इतनी अधिक संख्या में खेल मैदान निर्माण का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कार्यारम्भ किया गया है। इससे आने वाले दिनों में जिले के बच्चे खेल जगत में इस जिला सहित राज्य का नाम रौशन करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *