• Thu. Apr 23rd, 2026

प्लान इंडिया संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम उत्पादन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 19, 2024
crescent ad

 

 

 

दारू (हजारीबाग )में प्लान इंडिया संस्थान के द्वारा ग्राम की 40 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आयस्टर मशरूम उत्पादन का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें कोल्हू से 12 एवं चूरचू से 28 महिलाओं ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

 

प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को मशरूम बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दिया गया।साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे एक महिला मशरूम उत्पादन कर सालों भर नियमित आए जो 10000 से 15000 रुपए तक काम कर स्वावलंबी बन सकती है।

 

मशरूम सालों भर उत्पादन होने वाले और बिकने वाली फसल है। महिलाएं प्रतिदिन 2 घंटे के मेहनत से अपने परिवार की आय में अपना योगदान कर पाएगी।

 

जिससे वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़कर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकेगी। इस प्रशिक्षण में महिलाएं रुचि लेकर अपना योगदान दे रही है, और उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रशिक्षण हमें पहले कभी नहीं दिया गया हम अब अपने घरों में मशरूम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनेंगे और अपने परिवार के आय में सहयोग कर सकेंगे इसके लिए हम सभी दीदी प्लान इंडिया को धन्यवाद देते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *