• Sun. Mar 8th, 2026

भाजपा संगठन सदस्यता कार्यशाला का आयोजन, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को दी गई लक्ष्य।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 19, 2024

 

बड़कागांव:भारतीय जनता पार्टी की संगठन सदस्यता कार्यशाला का आयोजन पूर्वी मंडल की बैठक हरली पंचायत भवन में एवं बड़कागांव पश्चिमी मंडल का बैठक बड़कागांव पश्चिम पंचायत भवन में किया गया।

 

पूर्वी में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता व संचालन दिनेश करमाली तथा पश्चिमी में अध्यक्षता अवध मिश्रा व संचालन महामंत्री नरसिंह प्रसाद एवं किशोर राणा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक का रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,हज़ारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, सदस्यता अभियान प्रभारी महेंद्र विहारी, कुणाल तिवारी, जयनारायण प्रसाद, उपेंद्र सिंह,शामिल हुए ।

 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मैं आपके हर समस्या के समाधान व क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हूँ। वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि अपने निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर पूरा कर संगठन को मजबूत करें। साथ ही साथ सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य व नियमों से अवगत कराया और 8800002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनाने संबंधित जानकारी दी ।

 

सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र बिहार, जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, एवं उपेंद्र सिंह ने बारी-बारी से सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धारदार किया और हर पंचायत में बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर पार्टी लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री रामपति राम, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बेचन साव,डॉक्टर बालेश्वर महतो, मुकुटधारी महतो,उमेश दांगी,भीखन महतो, मोहन साव, कजरू साव, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता,बैजनाथ साव, पूर्व मुखिया कैलाश राणा,जागेश्वर तुरी, सुमन गिरी, सुनील उरांव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *