• Fri. Feb 20th, 2026

Ichagadh – Mining department big action : बालू माफियाओं के गढ़ में खनन विभाग ने दी दबिश, 1 लाख 16 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को किया जप्त। किसके इशारे में चल रहा है बालू का अवैध कारोबार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 19, 2024

ईचागढ़ : जिला खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कम मच चुका है। गुरुवार को सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देशन में जिला खनन पदाधिकारी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरों और जारगोडीह में छापामारी कर 1 लाख 16 हजार सेफ्टी अवैध बालू भंडारण को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू की अवैध निकासी करने के साथ भंडारण किया जा रहा है। जिसमें बड़े-बड़े माफियाओं की संलिप्त पाए जाने की संभावनाएं जताई गई। तत्पश्चात खनन विभाग ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की। जहां बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण को जप्त किया है।

मालूम हो कि खनन विभाग जिले में हो रहे अवैध खनन को लेकर काफी गंभीर दिख रही है जिसके लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी भी की जा रही है। हाल ही के कुछ महीनो में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने कई सारे हाईवा में अवैध बालू के साथ जप्त किया है। वही अवैध रूप से बालू का भंडारण किए गए जगह पर छापेमारी कर कार्रवाई भी की है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने कहा है कि जिले में बालू के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत में होने नहीं दिया जाएगा। छापामारी दल में खनन विभाग के खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा,अविनाश,बलरामएवं पुलिस की गस्ती टीम शामिल रही।

बता दे की लगातार कार्रवाई होने के बावजूद भी ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिसमें ट्रैक्टर के सहयोग से नदी से बालू की निकासी कर एक जगह एकत्रित किया जाता है। वही ज्यादा एकत्रित हो जाने के बाद हाईवा में भरकर सरायकेला के विभिन्न थाना क्षेत्र में बेचा जाता है। ऐसी क्या स्थिति उत्पन्न हो गई है कि ईचागढ़ और तिरुलडीह में बालू का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 1 लाख 16 हजार सीएफटी बालू भंडारण करने में कई दिन लग जाते हैं लेकिन धड़ल्ले से दिन के उजाले या हो रात के अंधेरे में भंडारण किया जा रहा हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *