
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद:-लोयाबाद थाना प्रभारी सत्य जीत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चार साल से धनबाद मंडल कारा जेल से फरार लाल वारंटी देव कुमार भुईया उम्र लगभग 28 वर्ष पिता शम्भु भुईया को बीती रात सेन्द्रा न0-10से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है।

लोयाबाद थाना मे गुरूवार को प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी सत्य जीत कुमार ने बताया कि देव कुमार भुईया का पूर्व मे भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसकी गिरफ्तारी धनबाद पुलिस के लिए काफी सरदर्द भरा था। यह बार बार अपना ठिकाना बदलता रहता था। कुछ दिनों से हजारीबाग मे होने की सूचना पुलिस को थी। देव कुमार भुईया पर कतरास थाना में 31/8/2020 को कांड संख्या 216/20 में पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष का सश्रम सजा काट रहा था, दिनांक 30/7/21 को धनबाद कारा से फरार हो गया था। जिसमें कांड संख्या 302/21 दर्ज किया गया था,एवं देव कुमार भुईया कुमार लाल वारंटी में फरार चल रहा था। लोयाबाद थाना कांड संख्या 19/19, 72/19, केन्दुआडीह कांड संख्या 29/19, पूर्व में मामला दर्ज था। फरारी के बाद भी यह फिरौती, लूटपाट, रंगदारी,मारपीट आदि घटना को अंजाम देता रहा था। जिसमें कतरास थाना कांड संख्या 327/22, राजगंज थाना कांड संख्या 71/22, ईष्ट बसुरिया ओपी कांड संख्या 327/22 दर्ज है।पुलिसिया पुछताछ जारी है, पुछताछ में क्रम में किसी बडें गिरोह के लिए काम करने की बात सामने आई है, जिसका जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। गिरफ्तारी टीम मे एस आई राहुल कुमार सिंह, हवलदार दलित उराँव शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
