• Sat. Mar 7th, 2026

जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व मंत्री बन्ना के समर्थक कि दिन दहारे गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 19, 2024

 

जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले इन दिनों बुलंद है. आज बुधवार को अपराधी ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दिन दहारे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में की है.

 

अपराधियों ने आलोक को सीने में चार गोलियां मारी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इसी साल 22 नवंबर को आलोक की शादी हुई थी.

 

घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मारी गोली

 

आलोक के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. आलोक अपनी बुलेट बाइक से बाजार से फूल और दूध लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मारी. एक गोली उसके पैर में लगी तो वह बुलेट के साथ जमीन पर गिर पड़ा. वह उठकर भागा और अपने एक पड़ोसी के घर में जा घुसा.यहां पीछा करते हुए अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी.

 

इसके बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से आलोक को तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आलोक कुमार उर्फ मुन्ना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था और टाइगर क्लब नाम की एक संस्था भी चलाता था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *