• Sat. Mar 7th, 2026

1.36 लाख करोड़ पर झारखंड में सियासी घमासान, CM हेमंत ने बाबूलाल मरांडी को दिया करारा जवाब

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 19, 2024

 

 

रांची :लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा झारखंड सरकार के बकाये के जवाब ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।

केंद्र ने स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार का केंद्र पर कोई बकाया नहीं है। इसके बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झामुमो और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। झामुमो लोगों को गुमराह कर रहा है।”

 

*CM हेमंत सोरेन ने दिया जवाब*

 

बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा, “झारखंडियों की मांग हवा-हवाई नहीं है। यह पैसा हर एक झारखंडी का हक है।

 

भाजपा को झारखंडियों के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड सरकार अपने हक के लिए कानूनी और अन्य माध्यमों से लड़ाई जारी रखेगी।

 

बताते चलें राज्य सरकार का दावा है कि केंद्र सरकार पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, भाजपा ने इन दावों को “भ्रामक और हवा-हवाई” करार दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *