

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा बीती रात निरसा के एफसीआई गोदाम से चोरी करते चंदन भुइयां नामक चोर को निरसा थाने की रात्रि गश्ती दल ने रंगे हाथ सात बोरी चावल के साथ पकड़ा ।
उसे जेल भेज दिया गया । उक्त जानकारी निरसा थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकरी एसडीपीओ रजत
माणिक बाखला ने दी ।
उन्होंने बताया कि बीती रात निरसा थाने की पुलिस रात्रि गश्ती में
निकली थी , गश्ती के दौरान गश्ती दल इंचार्ज रणजीत उरांव ने देखा कि एक ब्यक्ति एफसीआई के गोदाम से चावल निकल रहा है
, पुलिस को देखते भागने लगा ,पीछा कर उसे पकड़ा गया ।
पकड़ा गया चोर निरसा थानां क्षेत्र के सिंहपुर बस्ती का चंदन भइया निकला । उसे गिरफ्तार कर लिया गया । वह अकेले ही घटनां को अंजाम दे रहा था , अगर नही पकड़ता तो अकेले ही साइकिल से ले जाता । गिरफ्तार चंदन भुइयां ने अपना अपराध
स्वीकार लिया है ।
प्रेसवार्ता में निरसा थानां प्रभारी सह इंस्पेक्टर मंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
