• Mon. Apr 6th, 2026

ठगी के पीड़ित नीरज ने पुलिस जन शिकायत शिविर में लगाया न्याय की गुहार

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 18, 2024
crescent ad

 

 

केंदुआ(धनबाद) केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा नं04 निवासी नीरज कुमार, पिता श्री नन्दलाल पासवान ने विपक्षी दीपक ठाकुर, पिता अज्ञात, सा0 ऊपर धौड़ा पुटकी, थाना पुटकी, जिला धनबाद के विरुद्ध ठगी का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद(SSP) के नाम पुलिस जन शिकायत शिविर में लिखित आवेदन देकर ठगे गए पैस वापस करवाने के साथ न्याय एवं जानमाल की सुरक्षा का गुहार लगाया है। आवेदक द्वारा शिविर में दिए आवेदन में लिखा गया है कि विपक्षी दीपक ठाकुर लोगों को ऋण दिलाने का कार्य करता है जो गत वर्ष किसी प्रकार से मुझसे दोस्ती कर मुझे ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर किस्तों में मुझसे पे फोन के द्वारा 18,500 अठारह हजार पांच सौ रुपये का ठगी कर लिया है किंतु आज तक मुझे ऋण नही दिला सका।मेरे द्वारा विपक्षी से ठगी का पैसा वापस के लिए काफी आरजू विनती करने पर किसी प्रकार 3000 तीन हजार रुपया लौटाया गया शेष रकम किस्तों में लौटने का कोरा आश्वाशन देता रहा। जब आश्वाशन के आधार पर विपक्षी द्वारा पैसे का भुगतान नही किया गया तब मैं विपक्षी से बार बार पैसे की मांग करने लगा इसपर उनके द्वारा मुझे जाती सूचक शब्द कहकर डांट डपटकर बुरे परिणाम की धमकी देते हुए भगा दिया जाता है। आवेदन में आगे यह भी लिखा गया है कि श्री मान मैं एक गरीब हरिजन युवक हूँ।विपक्षी द्वारा मुझसे ठगी की गई शेष रकम मुझे वापस भुगतान कराते हुए न्याय कर हमारी जानमाल की सुरक्षा की जाय। शिविर में पुलिस अधिकारियों ने आवेदक के प्राप्त आवेदन पर पुलिसिया करवाई कर पीड़ित नीरज को हर संभव उनके ठगी व सुरक्षा के इस समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *