
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया फेज सात में बीती रात सड़क दुर्घटना में मारे गए जेम्पन इलेक्ट्रोनिक कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड फूलचंद सहिस के परिजनों ने झामुमो नेता सन्नी सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए आदित्यपुर थाने में फरियाद लगाई है। सन्नी सिंह ने बताया कि मृतक 24 घंटे ड्यूटी में रहता था। कंपनी के किसी कार्य के दौरान वे कंपनी से बाहर गए थे। जहां अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई थी चूंकि उनका ड्यूटी 24 घंटा रहता था साथ ही वे कंपनी के अंदर ही रहते थे। कंपनी के कार्य के दौरान ही उनकी मौत हुई है।
24 घंटे ड्यूटी करने के बावजूद भी मृतक का पीएफ नहीं कटने के साथ ही ईएसआईसी कार्ड भी नहीं बना था। इसलिए कंपनी प्रबंधन को मृत व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ उनके घर के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए। अगर कंपनी प्रबंधन मुआवजा नहीं देती है तो उसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com


