• Fri. Mar 6th, 2026

ग्रामीण एकता मंच ने शहीद अमर जवान शशिकांत पांडेय की दी श्रद्धाजंलि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 17, 2024

 

रिपोर्ट अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)गोपालीचक -२ नंबर स्थित ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय कार्यालय में कोयलांचल के अमर शहीद जवान शशिकांत पांडेय की 8 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई । अपने संबोधन में ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने अमर शहीद शशिकांत पांडेय को कोयलांचल का गौरव बताते हुए राष्ट्र के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने के उनके जज्बे को नमन करते हुए देश के सभी अमर शहीद सैनिकों को भी नमन किया। और लोगों को उनके इस जुनून से प्रेरणा लेने की अपील की । श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने बारीकी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । उपस्थित सभी लोगों ने जोड़ापोखर स्थित शहीद शशिकांत चौक प्रतिमा स्थल पर भी पहुंच कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । दोनों ही जगह श्रद्धांजलि देने वालों में श्री सिंह के अलावा सुभाष पासवान,अनिल शर्मा ,दिलीप सिंह , अनिकेत कुमार,नंदलाल चौधरी , राजेश भारती, नरेश भारती , विनोद सिंह , कमलेश उपाध्याय , भोला शर्मा , गौरव पांडे, विकास चौधरी, ज्वाला सिंह,इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *