
सरायकेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही 70 मोटरसाइकिल बरामद किया हैं। गिरफ्त में आए हुए व्यक्तियों के नाम शंकर माझी उर्फ संदीप, भूषण मछुआ, शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा एवं मंगल मुंडा शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोटरसाइकिल चोर गिरोह बाजार में मोटरसाइकिल चोरी करने आने वाले हैं। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल ने शंकर माझी एवं भूषण मछुआ को चोरी के बाइक के साथ धर दबोचा। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के अलावा रांची, चाईबासा, जमशेदपुर जिला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हटिया बाजार एवं मेले से 100 से भी अधिक बाइक चोरी की है। जिसमें शिबू मुंडा एवं मंगल मुंडा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसाइकिल बेचने का कार्य किया जाता है । गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति इतने शातिर चोर है कि ग्रामीण क्षेत्र में यह अफवाह फैला रखे हैं कि पुराने मोटरसाइकिल को खरीद कर बेचने का कार्य करते हैं। साथ ही भोले भाले ग्रामीणों को समझा बुझा कर मोटरसाइकिल का कागजात बाद में देने की बात कह कर बेच देते थे।

छापामारी दल में समीर सवैया, पुलिस निरीक्षक,चांडिल आंचल अजय कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नर्सिंग मुंडा, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, नीमड़ी थाना प्रभारी संतन तिवारी, चौक थाना प्रभारी बजरंग महतो, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, दलभंगा ओपी डिलसन बिरुवा, आदित्यपुर थाना विनोद टुडू, दलभंगा ओपी कुंजल, दलभंगा ओपी विनोद माझी, रासबिहारी यादव कुचाई थाना में प्रतिनियुक्ति सेट सशस्त्र बल एवं दलभंगा कॉपी में प्रतिनियुक्ति आईआरबी सैट सशस्त्र बल मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
