• Fri. Mar 6th, 2026

नववर्ष पर पर्यटकों को बुला रही है केरेडारी की हसीन पर्यटन स्थल!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 16, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के क्षेत्रो में पर्यटक स्थल नव वर्ष में पर्यटकों को स्वागत और दीदार के लिए तैयार है! इनके प्राकृतिक वादियां लोगों को अपनी और बरबस ही आकर्षित करने को बेताब दिख रही है! जिसमें केरेडारी क्षेत्र का विख्यात घाघरा जल प्रपात से नव वर्ष की शुरुआत करना केरेडारी प्रखंड वासियों की पहली पसंद मानी जाती है! इसी कारण नव वर्ष पर सैकड़ो की संख्या में लोग घाघरा जलप्रपात को देखने के लिए पहुंचते हैं! झारखंड निर्माण के 24 साल बाद भी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी के पर्यटक स्थलों का विकास नहीं हो पाया है! पर्यटक विभाग द्वारा कई बार इसका निरीक्षण भी किया गया लेकिन आज तक इसमें कोई पहल नहीं किया गया!

 

*घाघरा जल प्रपात*

 

प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित हेवई पंचायत में घाघरा डैम प्राकृतिक सौंदर्य का मानव पर्यटकों के लिए अनुपम सौगात हो! यहां की वादियां नव वर्ष में लोगों को बारंबार अपने और आकर्षित करती है! वैसे यहां पर सैलानियों का आना-जाना सालों भर लगा रहता है! चारों ओर पहाड़ों से घिरे होने के कारण यहां की सुंदरता देखते ही मन को मोह लेता है! साथ साथ हम यह भी बताते चले की घाघरा जलप्रपात पहाड़ में एक छोटा सा गुफा भी है जहां पे स्थानीय लोग बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी करने आया करते हैं! घाघरा जलप्रपात के हसीन वादियों में कई कलाकार वीडियो भी बनाया करते हैं!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *