
दारू (हजारीबाग): सदर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद के अपने पैतृक गांव बगोदर प्रखंड के अलगडीहा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। गांव में उनके आगमन से उत्सव का माहौल बन गया, और हर ओर खुशी और उमंग की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया, हर कोई इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक दिखा। गांव पहुंचने के बाद श्री प्रसाद ने सबसे पहले गांव के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। पूजा के बाद उन्होंने गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं को प्रेरणा के रूप में संबोधित किया।

*पुरानी यादों को ताजा किया*

प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने गांव की गलियों, खेतों और नदी किनारे बिताए हुए पलों को साझा करते हुए कहा की यह वही जगह है जिसने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यहां की मिट्टी, यहां के लोग और यहां की संस्कृति मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ग्रामीणों के साथ बातचीत में उन्होंने पुराने दिनों की स्मृतियों को ताजा किया और क्षेत्र के विकास से जुड़ी चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि वे अपने गांव और पूरे क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
गांव के निवासियों ने विधायक के रूप में श्री प्रसाद को देखकर काफी खुश हुए और उनके प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री प्रसाद के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बड़े सुधार होंगे।
श्री प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, शिक्षा के स्तर को सुधारना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपके विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
