• Fri. Mar 6th, 2026

जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने किया स्वागत

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 15, 2024

 

शहर के नीलांबर पीतांबर चौक स्थित स्नो वैली होटल में आयोजित संगठन महापर्व तहत सदस्यता अभियान सत्र 2024-2030 जिला स्तरीय कार्यशाला सह नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद सह महामंत्री आदित्य साहू की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अतिथि सत्कार कर बुके भेंटकर स्वागत व अभिनंदन की। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया। सदस्यता अभियान संबंधित कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुआ। अभियान को तीव्र गति प्रदान करने का भी विशेष आव्हान किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने नवनिर्वाचित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज यादव एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव को बुके भेंटकर उज्जवल कार्यकाल की बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की एक नया अध्याय स्थापित होने की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *