• Fri. Mar 6th, 2026

दादपुर पैक्स धान क्रय केंद्र का विधायक ने की उद्घाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 15, 2024

 

 

चौपारण : प्रतिनिधि

 

रविवार से धान की खरीदारी सरकारी दर पर शुरू हो गई। प्रखण्ड के दादपुर पैक्स धान क्रय केंद्र व दादपुर कॉपरेटिव बैंक के 25 वां साल गिरह का विधिवत उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काट कर की। कार्यक्रम का संचालन पैक्स प्रबंधक अरबिंद सिन्हा ने की। इससे पहले कार्यक्रम में दादपुर पैक्स व बैंक प्रबंधक अरबिंद सिन्हा,पैक्स अध्यक्ष रंजीत सिंह, बैंक स्टाफ बिरेन्द्र शर्मा व सेवक सिंह ने संयुक्त रूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव का बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद विधायक श्री यादव ने बैंक के 25 वां साल गिरह पर केक भी काटा। मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने किसानों से अपने परिश्रम से उगाए गए धान को धान क्रय केंद्र में ही बेचने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसान औने पौने दाम में अपने धान दलालों के पास न बेचें। धान के लिए 50 प्रतिशत राशि का भुगतान भी बहुत जल्द होगा। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। किसान को पैक्स के माध्यम से बहुत सुवीधा मिलती है। वर्तमान नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में किसान भाइयों के तरक्की के लिए खाद,बीज,कोल्ड स्टोरेज सहित कई योजना भारत सरकार द्वारा उपलब्ध की जा रही है।

वहीं बैंक के 25 वां साल गिरह के सफल संचालन को लेकर सभी बैंक के स्टाफ का गुणगान व शुभकामनाएं दी। मौके पर मुखीया जानकी यादव,अरबिंद सिन्हा,रंजीत सिंह,महेश्वरी मेहता,राजदेव यादव,रामस्वरूप पासवान, विकास यादव,पूर्व मुखिया मो सफाउद्दीन,बलराम दांगी, जन्मजेय सिंह , ईश्वर सिंह,आशीष सिंह,जितेंद्र सिंह, पंचायत संयोजक इंद्रेदेव दांगी, राकेश पांडेय,रामचन्द रजक,कामदेव प्रजापति, रूपेश सिंह,शेखर सिन्हा,कृष्णा सिंह, सुमन सिंह,नवीन सिंह,सियाराम सिंह,नर्सिंग नायक,कैलाश दांगी,मोहन दांगी,अनुज सिन्हा,बिंदेश्वर शर्मा,प्रेम पासवान,मनोज कुमार,पंकज दांगी,मुकेश दांगी,अंकित सिंह,मो कलीम उद्दीन,अशोक केशरी,मो निसार, मो रिजवान सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *