• Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने सालगिरह एवं बेटे का जन्मदिन के शुभअवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 14, 2024

 

नर सेवा ही नारायण सेवा की पंक्तियों को चरितार्थ कर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने सालगिरह एवं बेटे का जन्मदिन के शुभअवसर पर शहर के विभिन्न सडक के किनारे निवास कर रहे जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों से अधिक कंबल का वितरण की। बस स्टैंड, कालीबाड़ी रोड, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक एवं पूराना बस स्टैंड सहित शहर के कई इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों में आत्मीय खुशी की झलक दिखी। जरूरतमंदों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को ढेर सारा आशीर्वाद एवं स्नेह दिया। शेफाली गुप्ता ने जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग का आश्वासन एवं भरोसा दिया।

 

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि अपने सालगिरह एवं बेटा दिव्य के जन्मदिन पर हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच जरूरत सामग्रियों का वितरण करते आ रही हूँ। बच्चे बाहर रहने के वजह से इस वर्ष खुद वितरण की। उन्होंने कहा कि कडकती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल से काफी राहत मिलेगा। जरूरतमंदों की चेहरे पर मुस्कान देखकर आंतरिक खुशी का एहसास हुआ। हर सक्षम नागरिक को अपने समाजिक सरोकार से प्रेरित होकर विशेष उत्साह में जरूरतमंदों में जरूरत सामग्रियों को वितरण अवश्य करना चाहिए।

 

इससे पूर्व भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने सालगिरह एवं बेटा दिव्य का जन्मदिन के अवसर पर इटखोरी स्थित शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में पूजा- अर्चना कर दिन की शुरुआत किया। माता के दरबार में माथा टेककर घर परिवार में सदैव सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनाएं रखने की कामना की। जहां अद्भुत चमत्कारिक शक्ति का एहसास हुआ। इस दौरान मंदिर प्रांगण में रह रहे गरीब गुरबो के बीच भोजन परोसकर आत्मीय खुशी की अनुभूति हुई। शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने फोन काॅल, मिलकर, सोशलमीडिया प्लेटफार्म पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

 

*आप सभी द्वारा प्राप्त शुभाशीष सन्देश ने हृदय इतना अभिभूत कर दिया है, उसे शब्दों द्वारा वर्णन करना मेरे लिए संभव नहीं है : शेफाली गुप्ता*

दारू /हजारीबाग

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शुभकामनाओं संदेश पर कहा शादी की सालगिरह एवं बेटा दिव्य के जन्मदिन के सुअवसर पर आप सभी का आशीर्वाद, स्नेह, आशीष एवं अपनत्व से ओत-प्रोत शुभकामनाएं, बधाई सन्देश बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीष के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि इसी प्रकार आप सभी का स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमें मिलता रहे। आप सभी द्वारा प्राप्त शुभाशीष सन्देश ने हृदय इतना अभिभूत कर दिया है, उसे शब्दों द्वारा वर्णन करना मेरे लिए संभव नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *