
बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड में तापमान में भारी गिरावट एवं शीतलहरी देखी जा रही है। मौसम के बदलाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी-जुखाम और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कम होती है उन्हें सर्दी होने पर वह खांसी की चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है। बड़कागांव प्रखंड के सांढ, बिश्रामपुर , नयाटांड़, गोसाई बलिया, खरांटी , नापो खुर्द,बादम, हरली, गोंदलपुरा, अंबाजीत, महगायी खुर्द, चंदोल, सिंदवारी, सोनबरसा, सीकरी, तलसवार, सिरमा समेत अन्य क्षेत्रों में सर्दी, बुखार व खांसी के मरीज लगभग 70 प्रतिशत बढ़ गए हैं। बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पिछले दिन बारिश एवं कभी धूप कभी छांव के कारण तापमान में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। जिसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े है। यह वायरल रोग होता है नाक से वायरस प्रवेश करता है और शरीर में पहुंच जाता है। इस वायरस से बचने के लिए शरीर पर तापमान बनाए रखने की जरूरत होती है।इस सीजन में व्यक्ति शरीर में पानी की मात्रा कम न करें तथा गुनगुना पानी पिएं। बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में दवा की व्यवस्था है। जिनको इस तरह की कोई समस्या है तो वह जल्द डॉक्टर से मिले।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
