• Sun. Apr 5th, 2026

जामताड़ा का साइबर ठग डीजीएमएस कॉलोनी से गिरफ्तार

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 13, 2024
crescent ad

 

 

*धनबाद :* जामताड़ा के मिहिजाम बरजोरा निवासी रूपेश कुमार महतो को साइबर थाना की पुलिस ने दबोचा। वह धनबाद के लोगों से साइबर ठगी कर रहा था। सीआईडी के प्रतिबिंब एप के जरिए उसके मोबाइल नंबर को रडार पर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी।

डीजीएमएस कॉलोनी निवासी मधुकर शर्मा के घर से गुरुवार को पुलिस ने उसे पकड़ा।

पत्रकारों से बातचीत में साइबर थाना के इंस्पेक्टर अक्षय कुमार राम ने रूपेश की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों और कंपनियों का सेवा प्रदाता बन कर वह लोगों को जाल में फंसाता था। साथ ही मोबाइल रिचार्ज के नाम पर भी ठगी कर रहा था। छापेमारी में इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता, एसआई रंजीत कुमार, ब्रज किशोर सिंह और जवान कमलेश कुमार व दीपक कुमार पासवान आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *