• Fri. Mar 13th, 2026

बहन को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था भाई, ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024

 

 

सासाराम: बिहार के रोहतास में सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आगे की कारवाई में जुट गई है. घटना चेनारी इलाके की है.

तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को कुचला: मिली जानकारी के मुताबिक चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

भाई के साथ स्कूल जा रही थी बहन: घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा हसन अपनी बहन को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक खुरमाबाद के रहने वाले इजहार हुसैन के बच्चे थे. मृतक की पहचान राजा हसन (18 साल) और उसकी बहन कनिष जहरा (16 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

 

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस: वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

“राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची है. ट्रक की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.”- सुनील कुमार, पुलिसकर्मी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *