• Thu. Apr 2nd, 2026

अंकित और आशीष के साथ मारपीट ,जान मारने की प्रयास को लेकर थाने में आवेदन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 12, 2024

 

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत चेपा खुर्द निवासी आशीष कुमार साव पिता द्वारिका साव के द्वारा थाने में आवेदन दिया और साजिश रचकर गाड़ी के ऊपर पत्थरबाजी , गाड़ी रोक कर गाली गलौज मारपीट ,धारदार हथियार और पिस्टल सटाकर जान मारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए बड़कागांव में थाने में आवेदन दे कर मामला दर्ज कराया है। दिए आवेदन में बताया है कि 11 नवंबर दिन सोमवार को रात लगभग 9 बजे अंकित राज पिता योगेंद्र साव के साथ गोंदलपूरा से बड़कागांव आ रहे थे उसी क्रम में बाबू पारा बादम नदी के सामने सुनसान जगह पर 12 से 15 लोग अचानक पथराव किया तथा गाड़ी को रोक दिया और हम दोनों को गाड़ी से खींचकर उतारकर भद्दी भद्दी गाली गलौज एवं मार पीट करने लगे। तथा हमलोगों के शरीर में धारदार हथियार व पिस्टल सटाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। हमलोगों के आवाज को सुनकर ग्रामीणों को आता देख वे अपना हथियार छिपा लिए, ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों की जान बच पाई। तत्पश्चात ग्रामीणों ने बताया कि उपेंद्र महतो पिता गुडन महतो, संतोष महतो, जग्गी कुमार, रवि महतो, बाजू महतो एवं अन्य 12 से 15 लोगों को ग्रामीणों ने पहचाना। इसमें हम दोनों को गंभीर चोट आई एवं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया।

crescent ad

मामले को लेकर बड़कागांव थाना कांड संख्या 279/24 भारतीय न्याय संहिता 61(2), 126(2), 115(2), 189(2), 190, 352, 351(2), के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले को लेकर उपेंद्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरोप बिल्कुल निराधार है घटना की सीबीआई जांच हो ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए। अंकित राज अपनी हार को देखते हुए सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहा है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *