
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के नौजर घाट, दीवान मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
पैर छूने के लिए झुकते दिख रहे हैं

पटना सिटी में चित्रगुप्त पूजा के दौरान मंच से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सीएम नीतीश कुमार पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरीय नेता आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुकते दिख रहे हैं। दरअसल, पटना सिटी के नौजर घाट पर भी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा संबोधन दे रहे थे। इसी सीएम नीतीश कुमार वहां आए और आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुके। कुछ पल के लिए पूर्व सांसद भी अंचभित रह गए। लेकिन तुरंत ही पूर्व सांसद ने उन्हें गले लगाने के लिए हाथ बढ़ाया। फिर दोनों नेताओं ने दोनों हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिनंदन किया। लिया

There is no ads to display, Please add some






Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
