• Sun. Oct 26th, 2025

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि

ByAdmin Office

Nov 4, 2024

 

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल सहित अन्य नेता कृषि अनुसंधान परिषद कार्यालय भी पहुंचे और वहां श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि आज हमसभी श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्रा एक कुशल संगठनकर्ता थे और भाजपा को सींचकर ‘वटवृक्ष’ बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

 

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सादगी के प्रतीक रहे । वे राजनीति में हमेशा बेदाग रहें। उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात कर पार्टी में हम सभी काम कर रहे हैं । वे हमेशा अमर रहेंगे , उन्हें हृदय से नमन है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी मेहनत एवं परिश्रम के ही कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है।

 

इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, लोकसभा में मुख्य सचेतक डॉ संजय जायसवाल के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता नेता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *