• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पे, एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 29, 2024

सरायकेला: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव- 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित कराने हेतु एसपी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है।

हर दिन नियमित रूप से पुलिस एवं सीआईएसएफ की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। ताकि लोग भयमुक्त होकर घरों से निकले और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। मंगलवार को जिले के आदित्यपुर,गम्हरिया,आरआईटी,सरायकेला, राजनगर, चौका आदि थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

 

 

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा ले पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। इधर एसपी ने जिले के सीमा से सटे आदित्यपुर और कपाली चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। यहां मौजूद पदाधिकारियों को हर आने- जाने वाहनों के सख्ती से जांच करने एवं किसी भी संदिग्ध समान, नगदी अथवा मादक पदार्थ बरामद होने पर करवाई करने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *