
बड़कागांव।कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कीर्तिनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र/छात्राओं ने शपथ लिया की स्वयं भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे एवं अपने आस-पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करेंगे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि–हर एक लोग निष्पक्ष होकर मतदान के दिन सभी कामों को छोड़कर मतदान करे। प्रो. ऋतुराज दास के द्वारा शपथ पढ़कर सभी शिक्षकों एवं छात्र/ छात्राओं को शपथ ग्रहण करवाया गया। इस कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सुरेश महतो ने किया, उन्होंने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए। शपथ के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निरंजन प्रसाद नीरज ने किया। मौके पर इस मतदाता शपथ कार्यक्रम में प्रो. ज्योति जलधर, प्रो. मो.फजरूद्दीन,प्रो. नरेश कुमार दांगी, प्रो. अनु कुमारी,प्रो. रंजीत प्रसाद,प्रो.पवन कुमार,प्रो ललिता कुमारी,प्रो लालदेव महतो एवम् अतिथियों में जगलाल साव, भोलानाथ महतो, पंकज मिश्रा, मुनेश्वर राणा, कौलेश्वर साव एवं स्वयंसेवको एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
