• Sat. Feb 21st, 2026

बरही विधायक उमाशंकर अकेला का कांग्रेस ने काटा टिकट,सपा से लड़ंगे बरही से चुनाव,कांग्रेस पर आरोप,हुआ पैसों का खेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2024

 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसके में बरही विधायक उमा शंकर अकेला का नाम नहीं थी. इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है.

 

 

उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप भी लगाया है कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल हुआ है, उनसे दो करोड़ मांगे गए थे. पैसे नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया. उमाशंकर अकेला शुक्रवार को सुबह चार बजे पलामू में समाजवादी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण कर लिया.

 

सपा में शामिल होने के बाद उमाशंकर अकेला ने बरही से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस में उनका टिकट काट दिया है अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और समाजवादी पार्टी के टिकट पर वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ईमानदार नेताओं को तरजीह नहीं दी जा रही है, ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो कभी कांग्रेस में नहीं रहा है. कांग्रेस में उनके जैसे नेताओं को अपमानित किया जा रहा है. वे दो करोड़ नहीं दे पाए जिस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि वे जेपी आंदोलन के अनुयायी हैं, समय परिस्थिति बदलती है वे कांग्रेस में शामिल हुए थे.

 

उमा शंकर ने कहा कि उन्हें लगातार अपमानित किया जाता रहा. समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी व्यास जी गौंड ने बताया कि पार्टी में भी कई धमाके होंगे, कई लोग सपा में शामिल होने वाले हैं. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव ने बताया कि झारखंड में समाजवादी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *