• Sat. Feb 21st, 2026

ओमप्रकाश बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष , कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2024

 

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि

जिला कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप को झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में मनोनयन का पत्र देकर यह दायित्व सौंपा ।

 

इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आर सी पांडेय , उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद थे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनीत पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को दिया है ।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नव मनोनीत प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष से आशा व्यक्त किया है कि संगठन को प्रत्येक जिला में मजबूती प्रदान कराने का काम करेगें । उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष अभिलाष साहू के प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यालय प्रभारी बनाए जाने के बाद ओबीसी मोर्चा के संगठन को मजबूत करने में उन्हें की प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

 

इस स्थिति में नव मनोनीत वरीय उपाध्यक्ष का दायित्व बनता है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ सामंजस्य स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें । ओमप्रकाश गोप को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हजारीबाग कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह , बिनोद सिंह , कांग्रेस प्रदेश सचिव बिनोद कुशवाहा , अजय गुप्ता , शारदा रंजन दूबे ,दिलीप कुमार रवि , बिजया सिंह , धीरेन्द्र कुमार दूबे ,संजय तिवारी , विरेन्द्र सिंह ,सदरुल होंदा , मिथिलेश दुबे , रेणु देवी ,निसार खान , अर्जुन राम , संजय रविदास ,गोर्बधन गंझु , ओमप्रकाश मिश्रा सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *