• Fri. Feb 20th, 2026

एनटीपीसी आईटीआई में बड़कागांव स्कूली छात्राओं के लिए कौशल विकास के अंतर्गत सोहराय कला और संस्कृति पेंटिंग का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 18, 2024

 

 

बड़कागांव ।एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा एनटीपीसी आईटीआई परिसर में बड़कागांव क्षेत्र के स्कूली छात्राओं को कौशल विकास से जोड़ने की एक अनूठी पहल की हैl जिसमें बड़कागांव क्षेत्र के 40 स्कूली छात्राओं के लिए सोहराय कला और संस्कृति पेंटिंग का विद्वत उद्घाटन श्रीमती तजीन फैज अध्यक्ष जागृति महिला संघ एनटीपीसी पीवीसीएमपी के कर कमल द्वारा हर्ष उल्लास के साथ किया गयाl यह कार्यक्रम एनटीपीसी गीत एवं स्वागत संगीत, पारंपरिक दीप प्रज्वलन, समारोह के साथ शुरू हुआ जो की ज्ञान की रोशनी और भाग लेने वाली लड़कियों के लिए एक परिवर्तन कार्य यात्रा की शुरुआत का प्रतीक रहाl कार्यक्रम उद्घाटन समारोह में जागृति महिला संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी सबरीन चौधरी वरीय प्रबंधक विदिशा पॉल, उप महाप्रबंधक एसके सेनापति एनटीपीसी की अधिकारी रिचा नंदा एवं आईटीआई के प्राचार्य मिथलेश उपाध्याय उपस्थित थेl कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि तजीन फैज ने महिला सशक्तिकरण की ओर सभी लड़कियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं जीवन में निरंतर नए कौशल को सीखने, सोहराय कला एवं संस्कृत चित्रकला के अनूठे कौशल को पूरी मेहनत और लगन से सीखने की बात कही एवं एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के इस पहल की सराहना की इस तरह के महिला सशक्तिकरण कार्य को भविष्य में एनटीपीसी द्वारा किए जाएंगेl यह प्रशिक्षण कार्यशाला साप्ताहिक की की जाएगी l जिसमें प्रतिभागी के रूप में +2 हाई स्कूल बड़कागांव एवं जीडीएम हाई स्कूल बड़कागांव की छात्राओं का चयन किया गया यह छात्राएं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की है, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण किट उपलब्ध कराया गयाl यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूल के अवकाश के दौरान कराया जाना है सफल समापन के उपरांत छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगाl कार्यक्रम का संचालन एनटीपीसी आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार ने किया एवं

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार, शाहिद अख्तर, इरफान अंसारी, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार, श्रीनाथ श्री ,उपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रवि प्रजापति, संजीत मेहता, प्रदीप कुमार, विकास कुमार एवं एवं अभिभावक थेl


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *