
*रांची :* झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने आजसू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

जानकारी के मुताबिक अब वे झामुमो का दामन थामने वाले हैं. इसके अलावा जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा भी आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे.

*उमाकांत रजक ने कुछ दिन पहले ही सीएम हेमंत से की थी मुलाकात*
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. उसके बाद से ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि वो जल्द ही झामुमो का दामन थामने वाले हैं. साल 2009 में वे चंदनकियारी से चुनाव लड़े थे. उस वक्त उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमर बाउरी को हराया था. अमर बाउरी फिलहाल नेता प्रतिपक्ष हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्होंने 9,211 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
*कौन हैं केदार हाजरा*
केदार हाजरा भाजपा की जमुआ सीट से तीन बार के विधायक हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की मंजू कुमारी को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया था. लेकिन मंजू कुमारी ने हाल ही में अपने पिता के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसके बाद से ही ये चर्चा तेज हो गयी थी वर्तमान सीटिंग विधायक का टिकट बीजेपी काट सकती है. झारखंड गठन के बाद से केदार हाजरा बीजेपी की टिकट पर साल 2019, 2014 और 2005 में चुनाव जीत चुके हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
