• Thu. Sep 25th, 2025

बिहार के सुपौल में बाढ़ प्रभावित के बीच अखिल भारतीय धानुक एकता माहासंघ किया राहत सामग्री का वितरण

ByAdmin Office

Oct 14, 2024

 

 

 

रिपोर्ट- बालकान्त मंडल

सुपौल: अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के द्वारा सुपौल जिला के सुपौल प्रखंड स्थित सोनबर्षा गांव में बाढ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया गया।

 

इस क्षेत्र में भी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच घोर अभाव है,लोगों का क्षति भी हुआ है।धानुक एकता महासंघ लगातार राहत सामग्री बांट कर पीड़ित लोगों को लगातार मदद कर रही है।

 

धानुक एकता महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रॉज देव रमन मंडल के नेतृत्व में महासंघ के अन्य पदाधिकारी सियाराम मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष, शिवनारायण मंडल, प्रदेश सचिव एवं श्री राम मंडल, जिला अध्यक्ष सुपौल इस मौके पर उपस्थित थे।

 

इस संदर्भ में राजदेव रमन ने बताया कि यहां इस बाढ़ में 27 परिवारों का घर कोशी में आई बाढ़ से कटाव के कारण विलीन हो गया। वैसे तो पुरा गांव प्रभावित हैं।तटबन्ध से 3 किलोमीटर नाव से सामग्री पंहूचाना मुश्किल था,फिर हिम्मत से सफलता मिली।

 

पुनः वापस स्टीमर से आना हुआ। बच्चों, बुजुर्गों महिलाओं सहित नौजवान की भी हालत देख बाढ़ विभिषिका के स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

उन्होंने सरकार से मांग किया कि शीघ्र प्रभवित लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था की जाय और उसे सहयोग कर उसके जीवन को पटरी पर लाया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *