• Sun. Feb 22nd, 2026

बड़कागांव में दशहरा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2024

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव ।प्रखंड में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही दशहरा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड में 13 स्थान पर प्रतिमा स्थापित कर दशहरा मां दुर्गे की पूजा की गई।अश्विन दुर्गा पूजा बड़कागांव, पकरी बरवाडीह, सांढ़ , नापो खुर्द ,गोंदलपूरा,बादम, अम्बाजीत,महुगाई कला, शुकुलखपिया,उरुब,गुरुचट्टी की मूर्ति का विसर्जन देर रात तक कर दिया गया वहीं कई जगह प्रतिमा का विसर्जन बाकी था।

वहीं बड़कागांव एसडीओ अशोक साहू , एसडीपीओ पवन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार,इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने दसवीं की रात सभी पूजा पंडाल व मेला का निरीक्षण करते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा का इंतजाम किया गया था ।साथ ही साथ कई समिति के सक्रिय अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी कार्यकता व बुद्धिजीवीगण शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *