• Sun. Feb 22nd, 2026

गोविंदपुर प्रखंड के जियलगढ पंचायत के ग्राम सबलपुर मैं दुर्गा पूजा में जूट रहे श्रद्धांलू की भीड़

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2024

पत्रकार चंचल गोस्वामी

 

गोविंदपुर प्रखंड के जियलगढ़ा पंचायत के ग्राम सबलपुर मैं हर साल के भांति इस साल भी दुर्गा पूजा बड़े हीं धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही है ।

ग्रामीणगण सभी जोश के साथ दुर्गा पूजा का प्रतीक्षा करते हैं । यहां पंडित (परोहित) पूजा कराने हेतु बंगाल से पहुंचते हैं । पूजा विधिवत होती है । ग्रामीण गन यजमान की भूमिका निभाते हैं ।

 

उसके पहले पूजा पंडाल का उद्घाटन विधिवत की गयी ।

इस वर्ष पूजा पंडाल का उद्घाटन

जिले के सांसद ढुल्लू महतो ने किया ।

 

उन्होंने फीता काटकर सबलपुर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर पंचायत जियलगढा के मुखिया प्रतिनिधि नितेश गोप ने सांसद ढुल्लू महतो को माला पहनकर स्वागत किया ।

 

सांसद ढुल्लू महतो ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि समस्त पंचायत वासियों के जीवन में सुख समृद्धि आये ।

 

सांसद के आगमन को लेकर पंचायत के सभी गण्यमन व्यक्ति पहुंचे जिसमे आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह, गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, जियलगढl पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर गोप, , विश्वनाथ गिरी,पत्रकार अशोक गिरी, कमलेश गिरी भी उपस्थित थे.

 

सबलपुर पूजा कमेटी के सदस्य गण अध्यक्ष:- कमलेश गोप, उपाध्यक्ष :- बीo डी oपांडे, सचिव अशोक भारती, उपसचिव कामदेव मोदक, सह: सचिव संतोष गोप, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष धीरन महतो, सदस्य तुलसी कुमार, हीरालाल महतो,सुभाष गोप, अमित ठाकुर,सुमंत कुमार, प्रदीप महतो, दिलीप सिन्हा, खेदन महतो, ओमप्रकाश गिरी, रूपलाल महतो, राहुल गिरी इत्यादि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *