
मुंबई: टाटा समूह ने मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार के समय भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओ, लोगों ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी. उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के एनसीपीए लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले वर्ली स्थित शमशान घाट ले जाया गया था.

टाटा समूह ने मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 को देर रात करीब 11:30 बजे हुआ. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन जी 86 वर्ष के थे.रतन टाटा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता मुंबई में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे.वहीं, रतन टाटा के विश्वस्त सहयोगी शांतनु नायडू उद्योगपति को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद वर्ली श्मशान घाट से निकलते दिखाई दिए.

रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव
बता दें कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव रखा है. राज्य स्तर पर स्वीकृत इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा. महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिष्ठित उद्योगपति को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य में एक दिन का शोक घोषित किया है। टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
