
चौपारण : बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला क्षेत्र के चिर परिचित मांगो को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। चौपारण में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, गरीब परिवार के बच्चे आर्थिक तंगी और दूरी के कारण पढ़ाई को बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बरही विधायक उमाशंकर अकेला के प्रयास से आजादी के 74 वर्षो बाद प्रखण्ड को डिग्री कॉलेज मिल गई। डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर झारखंड कैबिनेट ने 37 करोड़ 85 लाख 20 हज़ार की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसके बाद बहुत जल्द ही भवन का निर्माण शुरू होगा। और जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी। वहीं प्रखण्ड के पंचायत भगहर में ग्राम परसातरी में ढ़ाढर नदी पर चौदह करोड़ उनहत्तर लाख सताइस हज़ार नौ सौ रुपये की लागत से पुल निर्माण की भी मंजूरी ग्रामीण कार्य विभाग,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,हजारीबाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनान्तर्गत पुल परियोजना से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इससे झारखंड बिहार में आवागमन बिल्कुल आसान हो जाएगा। विधायक श्री अकेला ने बताया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूँ और हर बार नई गाथा लिख रहा हूँ,और जो भी अबतक अधूरे रह गए हैं उसे भी जल्द ही पूरा करने का प्रयास कर रहा हूँ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
