
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा विकास के अध्याय में एक ऐतिहासिक आयाम जुड़ गया। बड़कागांव के हरली में डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य की स्विकृति कैबिनेट से प्राप्त हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के हरली पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के बगल में लगभग 33 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा।

विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगातार किए गए मेहनत के बाद यह कार्य सफल हो पाया है।
हरली में बनने वाले डिग्री कॉलेज में एकेडमिक एडमिन ब्लॉक स्टाफ क्वार्टर, लाइट की उत्तम व्यवस्था फुटबॉल ग्राउंड क्रिकेट ग्राउंड वॉलीबॉल कोर्ट बास्केटबॉल कोर्ट समेत सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
बड़कागांव में बनने वाला डिग्री कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पहले सरकारी महाविद्यालय होगा उक्त कार्य झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इस डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य को मुहर लगने पर मुझे बेहद खुशी के साथ ही साथ गर्व की अनुभूति हो रही है। इस कॉलेज के लिए मैं जितनी संघर्षरत थी उससे कहीं ज़्यादा उत्साहित भी थी।हमारे बड़कागांव विधानसभा में पहली बार डिग्री कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है, जिससे लाभान्वित न जाने कितने ज़रूरतमन्द बच्चे होंगे। राज्य सरकार हमारे झारखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं पुनः अपनी सरकार को धन्यवाद और बड़कागांव के लोगों को बधाई देती हूँ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
