• Mon. Feb 23rd, 2026

हजारीबाग वासी एवं कांग्रेस पार्टी आशीर्वाद दिया तो रोजगार देकर पलायन रोकूंगा -डॉ आरसी मेहता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

हजारीबाग- सदर विधानसभा के कांग्रेस नेता सह उप विजेता डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड के पौता मरहेता बेला मोदवार झुमरा दारू इत्यादि दर्जनों गांव में किए जनसंपर्क।

 

ग्रामीणों के समस्याओं को देखते हुए पोता में डॉ मेहता ने नुक्कड़ सभा में कहा आप आशीर्वाद दे हजारीबाग का सारवागिण विकास करूंगा। कल कारखाने कुटीर उद्योग रोजगार देकर पलायन रोकूंगा है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अपेक्षा करता हूं कि किसान मजदूर बेरोजगारों को विशेष सुविधा दो। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो लोगो से मिले और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए सैकड़ो लोगो से रूबरू हुए. ग्रामीणों से सवाल जवाब भी किया गया है सबो ने जवाब देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात कहीं.

कांग्रेस के नेता डॉ आरसी मेहता ने ग्रामीणों से सवाल जवाब किया.

 

बेटियों और महिलाओ ने कहा- मइयाँ सम्मान योजना से 1000 रुपय मिल रही है जिससे घर बार चलाने मे मदद मिल जाती है।दर्जनों किसानो ने बताया की सरकार ने किसानो का 2 लाख तक लोन माफ़ करके बहुत बड़ा काम किये हैँ कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र भुइयां ने कहा कि समाज के लोग नशा का परित्याग करें ।

 

पुनः गठबंधन सरकार बनने पर ऐसे ही अनेको योजना सुचारु ढंग से जन कल्याण हेतु संचालित किया जायगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत कोलंबस कॉलेज के प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष प्रो भुवनेश्वर महतो ने कहां की कृषि ऋण एवं बिजली बिल माफ होने से किसान संतुष्ट है डॉ भुवनेश्वर महतो ने सावित्री बा फुले बालिका योजना का लाभ सभी लोग उठाने का सुझाव दिए। एडवोकेट संजय दास ने कहा की गठबंधन के सरकार बनते हैं हरिजन का आरक्षण 15% एवं भविष्य का आरक्षण 27 परसेंट करवाया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमेश्वर यादव मनोज यादव गौतम यादव प्रकाश यादव दिनेश यादव मुन्ना पांडे रमेश तिवारी लाल धारी राम मुखिया पति विश्वेश्वर साहू चरखा साहू और श्रीकांत पांडे कमलाकांत पांडे चंद्र किशोर पांडे अमित कुमार पांडे कुमार केशव संजय साहू लखन यादव जैनुल अंसारी नरेश राणा मैं लाडली खातून डॉ निजाम अंसारी इसराफिल खान अजीज अंसारी शंभू यादव रामचंद्र राम अलाउद्दीन सुरेश राणा कुलदीप कैलाश यादव खिरू साव विवेक यादव इत्यादि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *